फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Raid against child labour; nine children rescued.

Bahraich News: बाल श्रम के खिलाफ छापा, नौ बच्चों को कराया मुक्त

Thu, 23 Jul 2026 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Raid against child labour; nine children rescued.
नानपारा में बाल श्रम के ​खिलाफ छापा मारकर कार्रवाई करते एसडीएम।
नानपारा। नगर क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ बृहस्पतिवार को सघन अभियान चलाया गया। एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर नौ नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। वहीं सात प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि राजस्व, श्रम, पुलिस, जिला बाल संरक्षण इकाई और रोज़ संस्थान की संयुक्त टीम ने शिवपुर रोड, बाईपास चौराहा तथा नगर के प्रमुख बाजारों में स्थित ऑटो सर्विस सेंटर, वेल्डिंग वर्क्स, प्रोविजन स्टोर और वस्त्रालयों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर नाबालिग बच्चों से कार्य कराए जाने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी व्यवसाय में काम कराना पूर्णतः प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में जुर्माना और कारावास दोनों का प्रावधान है। एसडीएम ने व्यापारियों से बाल श्रम न कराने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों के हाथों में औजार नहीं, बल्कि पुस्तकें होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed