फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Race over for dialysis, MRI and CT scan

Bahraich News: डायलिसिस, एमआरआई व सीटी स्कैन के लिए दौड़ खत्म

Thu, 30 Mar 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 30 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Race over for dialysis, MRI and CT scan
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अब शीघ्र ही मरीजों को डायलिसिस, एमआरआई व सीटी स्कैन जैसी जांचों की सुविधा मिलने लगेगी। शासन द्वारा इसकी स्वीकृति मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेडिकल कॉलेज के स्थापना काल से ही लोगों द्वारा इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी ताकि यहां आने वाले गंभीर रोगियों को राहत मिल सके। अभी तक डायलिसिस, एमआरआई व सीटी स्कैन के लिए लोगों को लखनऊ समेत अन्य महानगरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। मरीजों के पैसे के साथ-साथ उनके समय की भी बर्बादी होती थी।जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुए लगभग चार वर्ष बीत रहे हैं। प्रतिदिन दूरदराज क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी जनपद श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर समेत पड़ोसी देश नेपाल के भी मरीज काफी संख्या में सस्ते व बेहतर इलाज की आस लिए यहां आते हैं। मेडिकल कॉलेज में अभी डायलिसिल, एमआरआई व सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध न होने से लोगों को इन सुविधाओं के लिए लखनऊ समेत अन्य महानगरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जांच के लिए उन्हें मोटा शुल्क भी अदा करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में यह सुविधाएं उपलब्ध न होने से गंभीर स्थिति में आने वाले रोगियों के लिए भी खतरा बना रहता है। अब शासन से हरी झंडी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में यह सुविधाएं मरीजों को प्रदान करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शीघ्र ही यह सुविधाएं मेडिकल कॉलेज आने वाले रोगियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


शीघ्र प्रदान की जाएंगी सुविधाएं
मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस, एमआरआई व सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शीघ्र ही सभी सुविधाएं मरीजों को प्रदान की जाएंगी। उन्हें लखनऊ समेत अन्य किसी भी स्थान पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


40 बेड का कोविड वार्ड तैयार
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जिला मुख्यालय पर भी सावधानियां बरतनी शुरू कर दी गई हैं। मेडिकल कॉलेज में शासन के निर्देश पर 40 बेड का कोविड डेडीकेटेड वार्ड बना लिया गया है। वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आवश्यक सभी दवाओं, उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात कर दिए गए हैं। सीएमएस डॉ.ओपी चौधरी ने बताया कि यदि कोई कोरोना संक्रमित मरीज यहां आता है तो उसे इलाज की बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन कक्ष में लगे इंफ्यूजन पंप
बहराइच। जिला चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष में जनरल सर्जरी वार्ड बनाया जा रहा है ताकि गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। ऐसे में आपातकालीन कक्ष में सभी बेडों पर इंफ्यूजन पंप भी लगा दिए गए हैं। गंभीर मरीजों के इलाज में इस उपकरण की विशेष भूमिका रहेगी। अभी तक यह सुविधा सिर्फ लखनऊ मेडिकल कॉलेज में ही मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही थी। एनसीडी क्लीनिक प्रभारी डॉ.पी तिवारी ने बताया कि इस पंप की मदद से गंभीर रोगियों को इंसुलिन, एंटीबायोटिक व कीमियोथेरेपी से जुड़ी दवाएं आसानी से दी जा सकेंगी।
इंफ्यूजन पंप से मिलेेेंगे लाभ
1. निर्धारित मात्रा में मरीजों को दवाओं की खुराक मिलेगी।
2. दवाएं देने में किसी प्रकार के जोखिम की संभावना नहीं रहेगी।
3. चिकित्सा कर्मियों को बार-बार इंजेक्शन देने से निजात मिलेगी।
4. मरीज को निर्धारित समय के भीतर ही दवाएं चढ़ाई जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed