फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Quarantine patient danced in hospital, video viral

अस्पताल में क्वारंटीन मरीज ने किया डांस, वीडियो वायरल

Mon, 27 Apr 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Quarantine patient danced in hospital, video viral
बहराइच के कोविड एलवन कार्ड में डांस करता मरीज। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। चित्तौरा में स्थित एल वन हॉस्पिटल में कोरोना से संक्रमित एक मरीज ने सोमवार तड़के डांस शुरू कर दिया। इस दौरान आसपास के मरीजों ने उसका वीडियो बनाया। इसके बाद उसे वायरल कर दिया। मरीज के मुताबिक मन से कोरोना के खौफ को दूर भगाने के लिए उसने ऐसा तरीका अपनाया है। इससे लोग भय में न रहें।
विज्ञापन

बहराइच के चित्तौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोरोना वायरस मरीजों के लिए एल वन अस्पताल बनाया गया है। इस अस्पताल में कोरोना से संक्रमित आठ मरीज भर्ती हैं। यहां संक्रमित एक मरीज ने सहयोगी की मदद से वीडियो बनवाया है, जिसमें कोरोना संक्रमित युवक कमरे में डांस कर रहा है। मरीज ने लगभग पांच मिनट तक डांस किया है। अन्य मरीज भी उसके डांस पर आनंद लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

पूछने वाले व्यक्ति से मरीज ने कहा कि कोरोना के भय को दूर करने के लिए उसने डांस किया है। मरीज का कहना है कि कोरोना को सोशल डिस्टेंस से दूर करें। बिना भय के इलाज कराएं, जिससे इस महामारी से लोगों को छुटकारा मिले। कोरोना संक्रमित मरीज की ओर से किये गए डांस का वीडियो जिले के साथ दूरदराज के जिलों में भी जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि मरीजों के अंदर आत्मविश्वास मजबूत हो रहा है। कोरोना की जंग में उनका का उत्साह हम सभी को और अधिक मजबूती से संघर्ष के लिए प्रेरित करता है। जब पूरा विश्व दहशत में है तो मरीजों का यह आत्मविश्वास सभी को ताकत देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed