फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Protests by raising slogans against PM Oli in Banke

बांके में प्रधानमंत्री ओली के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन

Mon, 21 Dec 2020 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Protests by raising slogans against PM Oli in Banke
रुपईडीहा (बहराइच)। बांके जिला में प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ सोमवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही संसद भंग करने की सिफारिश को गलत बताया। ग्रामीणों ने पैदल व बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। साथ ही इसे गैरकानूनी बताते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने रविवार को राष्ट्रपति से सिफारिश करते हुए संसद को भंग करने की मांग की। राष्ट्रपति ने संसद को भंग कर दिया। इसको लेकर नेपाल के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन शुरू हो गया। रुपईडीहा कस्बे से सटे नेपाल के बांके जिला में सोमवार को नेपाल के बीपी चौक से लेकर पुष्पपाल चौक तक लोगों ने नारेबाजी कर रैली निकाली। कोण सभा युवा संघ के केंद्रीय सदस्य रतन शाही की अगुवाई में लोगों ने ओली मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने केपी ओली द्वारा संसद भंग किए जाने की सिफारिश का विरोध किया। उन्होेंने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है। ऐसे में प्रधानमंत्री ओली के विरुद्ध पक्ष व विपक्ष के लोग मिलकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed