फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   protest to the Lawyers

वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 22 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
protest to the Lawyers
प्रदर्शन करते वकील - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में सरकार की ओर से पेश किए गए अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक का वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला व तहसील मुख्यालय के वकीलों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर विधेयक की प्रतियां फूंकीं। इस दौरान वकीलों ने कहा कि संशोधन विधेयक किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं होगा। प्रदर्शन के चलते अफरा-तफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन


सरकार की ओर से हाल ही में अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक 2017 पास किया गया है। इस बिल को वकील विरोधी माना जा रहा है, जिससे अधिनियम का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पाल श्रीवास्तव और महामंत्री अश्विनी कुमार शुक्ला की अगुवाई में दीवानी कचहरी के वकीलों ने शांति मार्च निकाला। यह शांति मार्च दीवानी कचहरी से निकलकर कलेक्ट्रेट परिसर मेें धरनास्थल पहुंचा।
विज्ञापन


यहां पर सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि संशोधित विधेयक से वकीलों का हित नहीं होने वाला। उन्होंने बिल को निरस्त कर विधि आयोग के चेयरमैन पद से वीएस चौहान को हटाने की मांग की। इसके बाद प्रधानमंत्री व न्याय मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस मौके पर गणेशदत्त अवस्थी, विमलेंद्र कुमार शुक्ल, राहुल कुमार, विनय कुमार पाठक, दिनेश तिवारी, सनद शुक्ल, भूपेंद्र सिंह, सुशील शुक्ल, उमेश पांडेय, शिवशंकर, रामछबीले शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कैसरगंज में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए तहसील के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक की प्रतियों को फूंक कर विरोध जताया। इससे गहमागहमी की स्थिति रही। वकीलों ने कहा कि संशोधन विधेयक अधिवक्ता विरोधी है। इस मौके पर चित्रसेन सिंह, नीरज श्रीवास्तव, वीरेश सिंह, बृजेश शर्मा, दयाराम यादव, राधेश्याम यादव, अमरजीत सिंह, जियाउद्दीन कादरी, संतोष सिंह, राजमणि यादव, जियाऊल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed