फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   protest of electric employee

पीएफ घोटाले को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 13 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
protest of electric employee
बहराइच। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की अगुवाई में बुधवार को पीएफ घोटाले के विरोध में अभियंताओं व प्रोन्नत अभियंताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर घोटाले में लिप्त अधिकारियों की गिरफ्तारी कर कर्मचारियों के धन को सुरक्षित रखने की मांग की।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के अध्यक्ष इंजीनियर संजय पासवान की अगुवाई में अभियंता व प्रोन्नत अभियंताओं ने पीएफ घोटाले के विरोध में कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संगठन के सचिव इंजीनियर पीरज पटेल ने कहा कि अवर अभियंताओं व कर्मचारियों का भविष्य निधि निजि कंपनी में लगाकर महाघोटाला किया गया है।
विज्ञापन

इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि संगठन मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉरलेंस की नीति में पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री इस महाघोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पासवान ने प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री से जीपीएफ व सीपीएफ ट्रस्ट अध्यक्ष पावर कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन आलोक कुमार व पूर्व एमडी अपर्णा के साथ दोषियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करते हुये कर्मचारियों की मेहनत की गाढ़ी कमाई को सरकार द्वारा सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर घोटाले में त्वरित कार्रवाई की आवाज उठाई। इस मौके इंजीनियर अजय यादव, एलपी यादव, एसडीएओ इंजीनियर अजय कुशवाहा, इंजीनियर विजय तिवारी, इंजीनियर विजय कुशवाहा, इंजीनियर विवेक कुमार, इंजीनियर चंदन प्रजापति, इंजीनियर अनिल भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed