{"_id":"6815096a91c1f3396c08318e","slug":"protest-expressed-by-burning-the-effigy-of-the-prime-minister-of-pakistan-bahraich-news-c-98-1-slko1007-129928-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध
Fri, 02 May 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 02 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
चरदा के धौकलपुरवा में प्रदर्शन करते भाकियू लोक शक्ति पार्टी के कार्यकर्ता।
चरदा (बहराइच)। पहलगाम घटना के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने धौकलपुरवा तिराहे पर प्रदर्शन कर रैली निकाली। इस दौरान सभी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ उनके देश का झंडा जलाकर देश के प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद उपाध्याय की अगुवाई में कार्यकर्ता धौकल पुरवा तिराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली धौकलपुरवा तिराहे से चलकर पुजारी गांव होते हुए बरवलिया चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। यहां सभी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर देश के प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी हमला बोलते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। इस मौके पर अशोक कुमार मिश्रा, अनुज कुमार पांडेय, दिनेश कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, बलराज वर्मा, राकेश गौतम, शिवलाली उपाध्याय, शत्रोहन कोलिक आदि मौजूद रहे।