{"_id":"6793f1ed866a10e3560e38e7","slug":"problem-of-traffic-jam-has-worsened-traders-are-facing-losses-bahraich-news-c-98-1-slko1009-125785-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नासूर हुई जाम की समस्या, व्यापारियों को हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नासूर हुई जाम की समस्या, व्यापारियों को हो रहा नुकसान
Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में कचेहरी मार्ग पर लगा जाम।
बहराइच। शहर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। सुबह से ही जगह-जगह लगने वाले जाम के चलते अब व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होने लगा है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। चौक बाजार में फुटपाथ पर सजती दुकानों व गलियों से निकलने वाले ई रिक्शा जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। इससे ग्राहक पीपल तिराहा, चौक बाजार, घंटाघर चौराहा, छावनी चौराहा आदि स्थानों पर संचालित कपड़ा, जूता-चप्पल, किराना, सराफा, खिलौने आदि की दुकानों से किनारा कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जाम के चलते उनका व्यापार 30 से 35 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है।
35 प्रतिशत तक घटा व्यापार
बाजार में जाम की वजह से परिवार संग लोग खरीदारी करने नहीं आ पा रहे है। पुराने ग्राहक जाम में घंटों बर्बाद होने की बात कहकर यहां आने से मना कर रहे हैं। इससे बिक्री 35 से 40 प्रतिशत तक घटी है।
रमेश कुमार सिंधी, किराना व्यापारी
ई रिक्शा का निरस्त हो रजिस्ट्रेशन
बाजार में ई रिक्शा पहुंचने के कारण जाम लगता है। यह गली-मोहल्लों से होकर बाजार पहुंच जाते हैं। इनकी संख्या भी अधिक है। प्रशासन को चाहिए कि ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन बंद कर दे।
विज्ञापन
सुंदर लखमानी, जनरल स्टोर संचालक
फुटपाथ पर सजती दुकानें बनी मुसीबत
बाजार में दुकानों के बाहर फुटपाथ पर दुकानें सजती हैं। इसके कारण जाम लगता है। नगर पालिका से कई बार शिकायत भी की गई है, इसके लिए अभियान भी चलाया गया लेकिन अभियान के कुछ दिन बाद ही दुकानें सज जाती हैं।
पिंटू सोनी, सराफा व्यापारी
सड़क के बीच लगाए गए डिवाइडर हुए फेल
फोटो- 18
प्रशासन द्वारा जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क के बीच में डिवाइडर बनाए गए थे जो सफल नहीं हुए। जाम की समस्या बाजार में घूम रहे ठेला और भारी वाहनों का आना है। इसके कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
दीपक सोनी दाऊ जी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष
अभियान खत्म होते ही सज जाती हैं दुकानें
बाजार में जाम की समस्या से छुटकारा नही मिल पा रहा। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाया जाता है, लेकिन सड़क किनारे तक फिर से दुकानें सज जाती हैं। इसके कारण जाम की समस्या लगातार बनी रहती है।
मिष्ठान व्यवसाई, राजीव वैश्य
वर्जन
पार्किंग की बनाई है कार्ययोजना
शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहनों के खड़े होने से आए दिन जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर पार्किंग की कार्ययोजना बनाई गई है। शीघ्र ही कार्ययोजना को धरातल पर उतार दिया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था बन जाने से काफी हद तक शहर में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगा।
प्रमिता सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद