फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Private schools are changing uniforms every year, increasing financial burden on parents

Bahraich News: निजी स्कूल हर साल बदल रहे यूनिफॉर्म, अभिभावकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

Tue, 21 May 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 21 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Private schools are changing uniforms every year, increasing financial burden on parents
बहराइच। निजी स्कूल हर सत्र में विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म बदल देते हैं। दुकानों से संपर्क कर स्कूल में टेलर बुलाते हैं। वहीं बच्चों का नाप लेकर वहीं यूनिफॉर्म सिलवाते हैं। मनचाहे दाम पर मिलने वाली यूनिफॉर्म कहीं और नहीं मिलती है। पिछले सत्र में ये 2,200 रुपये की थी, वह मामूली बदलाव करके इस सत्र में 2,800 रुपये की कर दी गई है। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में 4,133 सरकारी व निजी विद्यालय संचालित हैं। इनमें 7,68,466 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से निजी विद्यालय हर सत्र में यूनिफॉर्म बदल रहे हैं। पुलिस लाइन निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि बेटा पहली कक्षा में है। इस बार यूनिफॉर्म बदलने से आर्थिक परेशानी हो रही है। वहीं पानी टंकी निवासी कृष्णा सिंह ने बताया कि पिछले साल उन्होंने यह 22-23 सौ में खरीदी थी। इस बार दाम बढ़ा कर 2,800 रुपये कर दिए।वहीं महंगी किताबें व फीस से घर का बजट भी बिगड़ जाता है। अभिभावकों ने फीस कम करने व यूनिफॉर्म सस्ती करने की मांग की है। डीआईओएस ने विद्यालय संचालकों से अपील की कि यूनिफॉर्म के लिए अभिभावकों पर दबाव न डालें।
विज्ञापन



जो विद्यालय नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। -नरेंद्र देव पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed