फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   prisoner serving life sentence in Bahraich died he was sentenced year ago in murder case

UP News: उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मौत, हत्या के मामले में एक वर्ष पहले सुनाई गई थी सजा

Sun, 16 Feb 2025 02:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Feb 2025 02:51 PM IST
सार

बहराइच में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की मौत हो गई। उसे हत्या के मामले में एक वर्ष पहले सजा सुनाई गई थी। सीने में दर्द होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
prisoner serving life sentence in Bahraich died he was sentenced year ago in murder case
जेल में बंद बंदी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के बहराइच में रविवार को जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वह हत्या के मामले में सजा काट रहा था। 

विज्ञापन


मामला नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत एलासापुर अगैया का है। गांव निवासी फैयाज अली (40) जिला कारागार में निरुद्ध था। वर्ष 2015 में हुई हत्या के एक मामले में सजा काट रहा था। तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि बंदी को हत्या के मामले में 29 फरवरी 2024 को आजीवन करावास की सजा हुई थी। साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया था। दोष सिद्ध बंदी के सीने में दर्द हुआ। इस पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दोपहर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed