{"_id":"69c6cf7574c8324ea2059844","slug":"principal-honored-for-outstanding-performance-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146478-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर निपुण प्रधानाध्यापक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर निपुण प्रधानाध्यापक सम्मानित
Sat, 28 Mar 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के ऑडिटोरियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का हुआ
बहराइच। कपूरथला स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को भव्य समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही निपुण योजना की मूल भावना है। जब हर स्कूल निपुण बनेगा, तभी पूरा जनपद निपुण जिला घोषित हो सकेगा।
डायट प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए निपुण आकलन के आधार पर राकेश कुमार मौर्य, डॉ. विनय कुमार अवस्थी, अनूप कुमार मिश्र, रंजना पीटर्स, अनिल सिंह विसेन, अमित चहर, प्रदीप तिवारी, आदित्य विद्यार्थी, हरिओम गौड़, महेश कुमार और विजय कुमार सरोज सहित कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
शिक्षक राजेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि शिक्षकों के योगदान से जल्द ही जनपद निपुण घोषित होगा। इस अवसर पर विज्ञान समन्वयक डॉ. नंद कुमार शुक्ल, जिला समन्वयक संतोष कुमार सिंह, लाल जी दुबे और इसरार अहमद सहित कई अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।