फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Prime minister did not any work for Ganga's

पीएम ने गंगा के लिए नहीं किया कोई काम

Sat, 25 Feb 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 25 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Prime minister did not any work for Ganga's
जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं, लेकिन काम की बात नहीं करते। काम की बात करें तो जनता का भला हो। कहते हैं कि मां ने बुलाया है। गंगा मैया को मां कहकर उन्हें भी छला। मां के लिए कोई काम नहीं किया। अब वे नफरत की राजनीति कर रहे हैं। यह नहीं चलेगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 12:40 बजे जनसभा स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने 25 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी पर ही निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार ने मदद नहीं की। जिसके चलते यूपी में रोजगार की समस्या है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सिर्फ लड़ाने का काम कर रहे हैं। उनके पास नफरत की राजनीति के सिवा कुछ नहीं है। बनारस ने प्रधानमंत्री को संसद पहुंचाया। गंगा नदी को गंगा मइया कहकर बुलाते हैं। लेकिन मां के साथ भी छल किया, गंगा मइया के लिए कोई काम नहीं किया। प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं, मगर काम की बात नहीं करते। दो करोड़ कर्जदार किसानों के फार्म कांग्रेस के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए की सरकार में कांग्रेस ने 70 हजार करोड़ किसानों का कर्जा माफ किया था। भाजपा की सरकार ने तो 70 हजार रुपये भी माफ नहीं किया। विजय माल्या समेत अन्य उद्योगपतियों को पैसा बांटकर उन्हें देश से भगाया। यूपी में कांग्रेस और सपा की सरकार बनी तो अमेरिका में भी यूपी के कालीन, कानपुर के जूते व अन्य प्रोडक्ट बिकते दिखेंगे। मेक इन यूपी का नारा साकार किया जाएगा।


न्होंने कहा कि किसानों के घर पहुंचकर उनका दुख-दर्द सुना। लेकिन प्रधानमंत्री को उनका दर्द दिखायी ही नहीं पड़ता। 25 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने बसपा से किनारा कसा। इस मौके पर पीएल पुनिया, डॉ. ओमप्रकाश, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, रामहर्ष यादव, मुन्ना मारिया, सरिता चौधरी आदि मौजूद रहे। समापन मौके पर राहुल ने कांग्रेस उम्मीदवार वारिस अली को जिताने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed