फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances; brother demands an investigation.

Bahraich News: गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने की जांच की मांग

Thu, 27 Aug 2026 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances; brother demands an investigation.
नानपारा। भोपतपुर बलुआ निवासी एक गर्भवती महिला की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही है। भोपतपुर बलुआ गांव निवासी साकिरा (36) साढ़े आठ माह की गर्भवती थीं। बीते कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। ससुरालीजन एक निजी चिकित्सक से उनका इलाज करा रहे थे। बुधवार सुबह साकिरा की उनके ससुराल में मौत हो गई। इसकी सूचना मायके वालों को मिलने पर मृतका का भाई इस्लामुद्दीन अपनी बहन के ससुराल पहुंचा। उसने घटना को संदिग्ध बताते हुए थाने में प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की। इस्लामुद्दीन ने बताया कि उनकी बहन के खाते में कुछ दिनों पूर्व आवास योजना की धनराशि आई थी।
विज्ञापन

इसे लेने के लिए उनका पति मुनव्वर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। ऐसे में संदेह है कि रुपयों की लालच में उसने ही उनकी बहन की हत्या कर दी गई हो। वहीं मृतका के जेठ ने बीमारी के कारण मौत होने की बात कही है। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed