फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pregnant body found hanging

Bahraich News: फंदे पर लटकता मिला गर्भवती का शव

Fri, 05 Apr 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pregnant body found hanging
विनीता की फाइल फोटो। स्रोत परिजन।
मायके वालों की तहरीर पर पति सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

कोतवाली शहर क्षेत्र के धनीकुट्टीपुरा मोहल्ले का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी।
बहराइच। एक गर्भवती महिला का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने जब उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के धनीकुट्टीपुरा मोहल्ला निवासी अक्षय सैनी की पत्नी विनीता (21) ने बृहस्पतिवार की रात घर के कमरे में कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला के शव को उतारकर जांच की। सूचना पाकर मृतका के मायके रुपइडीहा के बाबागंज निवासी पिता बांकेलाल परिजनों सहित पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुत्री की शादी 30 जनवरी 2023 को अक्षय से कराई थी। आरोप लगाते हुए बताया कि तभी से ससुरालीजन उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट कर रहे थे। छह माह पहले महिला थाना में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें समझौता हो गया था। अभी भी उससे मारपीट कर मारने के बाद फंदे पर लटका दिया। विनीता दो भाई तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति अक्षय सैनी, देवर पट्टे, जेठ धर्मवीर, साजन, जेठानी मीना देवी, सास सावित्री देवी सहित सात लोगों पर दहेज संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -मनोज पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed