फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Preferentially bind a bond of love on the wrist of brothers

भाइयों की कलाई पर बंधेगा प्यार का बंधन

Fri, 28 Aug 2015 11:50 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाजार में राखी और सेंवई के साथ कपड़ों की खरीदारी के लिए पूरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ती रही। लोग उत्साहित नजर आए। बच्चों, महिलाओं और युवतियों को खासा उल्लास दिखा।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां घर-घर में दिखायी दे रही हैं। रक्षाबंधन के लिए लोगों ने अपने घरों को तरह-तरह से संवारा है। त्योहार के लिए शुक्रवार को पूरे दिन खरीदारी का दौर चला। शहर के चौक बाजार, चांदपुरा, घंटाघर, छावनी बाजार, छोटी बाजार, पीपल चौराहा, स्टीलगंज तालाब बाजार में रह-रह कर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन


फुटपाथ पर स्थापित राखी की दुकानों पर पूरे दिन खरीदारी का दौर चला। भाई की कलाई पर किस तरह की राखी फबेगी। इसी सोच विचार में बालिकाएं, किशोरियां और युवतियां खरीददारी करतीं दिखीं। घर पर बहनों के लिए भाइयों ने भी मांग के अनुरूप राखियां खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राखी के पर्व पर बहन को उपहार देने के लिए किसी ने कपड़े तो किसी ने सोने-चांदी के जेवरात की खरीदारी की। कस्बों व ग्रामीण अंचलों में भी रक्षाबंधन के त्योहार का उल्लास लोगों के सिर चढ़ा दिखा। महिलाएं और बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed