{"_id":"6770461cb2fafcc69808c5a4","slug":"pradhan-representative-threatened-to-be-killed-along-with-his-family-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-124620-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रधान प्रतिनिधि को परिवार समेत जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रधान प्रतिनिधि को परिवार समेत जान से मारने की धमकी
Sun, 29 Dec 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव थाना के माफिकपुर गांव में सरकारी जमीन पर आरसी सेंटर का प्रस्ताव पास है जिस पर कुछ लोग अवैध कब्जा किए हुए हैं। प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है जब उक्त लोगों से कब्जा खाली करने के लिए बोला तो परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। रामगांव पुलिस ने आरोपियों पर सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण एक्ट में केस दर्ज किया।
माफिकपुर गांव निवासी भगतराम ने बताया उपजिलाधिकारी महसी के निर्देश पर ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश 22 नवंबर को राजस्व विभाग और पुलिस की देखरेख में आरसी सेंटर का प्रस्ताव पास होने के बाद बनवाने के लिए की गई थी। आरोप है गांव निवासी भगौती, फौजदार, परशराम और पेशकार उक्त जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए है। राजस्व टीम ने पांच दिन में कब्जा हटाने का चेतावनी उक्त लोगों को दी, लेकिन उन्होंने कब्जा खाली नहीं किया। प्रधान प्रतिनिधि होने के चलते 26 नवंबर को उक्त लोगों से कब्जा हटाने को बोला तो जमीन न खाली करने की बोलते हुए उन्हें पूरे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। रामगांव थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।