फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power supply to 85 villages stoped

85 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप

Mon, 08 Aug 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र भिनगा में आई खराबी के चलते भंगहा व मछिरिहिवा फीडर रविवार भोर में बंद हो गया था। उसे रविवार देर रात दुरुस्त किया लेकिन जैसे आपूर्ति शुरू की गई फीडर दोबारा बंद गया। इसके चलते करीब 40 घंटे से इलाके के 85 गांवों की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। इससे इलाके के 15 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछिरिहिवा फीडर का केबल कुछ दिन पूर्व जल गया था। नया केबल उपलब्ध न होने के कारण पावर कार्पोरेशन द्वारा भंगहा फीडर के सहारे दोनों ही फीडरों की आपूर्ति दी जा रही थी।
विज्ञापन


अधिभार के कारण रविवार सुबह अचानक भंगहा फीडर भी जल गया। इससे दोनों फीडरों से होने वाली करीब 85 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। रविवार रात करीब 11:30 बजे बहाल हुई भंगहा व मछिरिहिवा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति फीडर में दोबारा तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे सोमवार दूसरे दिन भी बहाल नहीं कराया जा सका। इसके चलते करीब पंद्रह हजार उपभोक्ता 40 घंटे से परेशान हैं। उधर अधिशासी अभियंता विद्युत नंद लाल के मुताबिक फीडर की मरम्मत का कार्य जारी है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed