{"_id":"57acb88b4f1c1b2c45ee50a6","slug":"power-supply-stop-in-sravasti","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर गुल रही श्रावस्ती की बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर गुल रही श्रावस्ती की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
जिले की बिजली आपूर्ति गुरुवार को पूरे दिन बाधित रही। बलरामपुर में सप्लाई फेल होने के कारण उत्पन्न हुई यह समस्या देर शाम तक बनी रही। इसका असर भिनगा व इकौना नगर की जलापूर्ति पर भी पड़ा। इससे लोग काफी परेशान हुए।
गोंडा विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत कार्य के चलते सुबह आठ बजे से 11 बजे तक जिले की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं गोंडा से आपूर्ति बहाल होने पर बलरामपुर में सप्लाई फेल हो गई। इसके चलते जिले की विद्युत आपूर्ति शाम तक ठप रही।
जिले के करीब 60 हजार उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। आपूर्ति बाधित होने का असर जिले की जलापूर्ति पर भी पड़ा। भिनगा व इकौना नगर सहित कटरा की जलापूर्ति बिजली के अभाव में ठप रही। ऐसे में लोग पानी के लिए परेशान हुए।
विज्ञापन
जिले की बिजली आपूर्ति एक पखवारे से बेपटरी है। गुरुवार को आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं में आक्रोश था। अधिशाषी अभियंता विद्युत नंद लाल के मुताबिक बलरामपुर में मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर देर शाम आपूर्ति बहाल हो जाएगी।