{"_id":"5de7e83d8ebc3e54e60d0374","slug":"power-supply-cut-for-two-days-bahraich-news-lko4959136175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों तक बिजली कटौती से जूझेगी सात लाख की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों तक बिजली कटौती से जूझेगी सात लाख की आबादी
विज्ञापन
बहराइच। उपकेंद्र बहराइच में नये परिवर्तक की स्थापना के मद्देनजर दो दिनों के लिए पांच-पांच घंटे का शट डाउन गुरुवार से लिया जाएगा। आज से शुरू होने वाले शट डाउन के कारण करीब सात लाख से अधिक की आबादी प्रभावित होगी। ऐसे में सभी को पानी आदि व्यवस्थाएं पहले से बनाए रखने की अपील विभाग ने की है।
विद्युत उपकेंद्र 220 केवी की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के मद्देनजर पावर कॉर्पोरेशन द्वारा 160 एमवीए के नए परिवर्तक की स्थापना की जा रही है। स्थापना कार्य के लिए विभाग द्वारा 220 केवी के मेन बस का शट डाउन लिया जाना है। पांच दिसंबर और छह दिसंबर को दो दिन शट डाउन लिया जाएगा।
विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता फैय्याज शब्बर ने बताया कि 220 केवी विद्युत उपकेंद्र बहराइच से आपूर्ति होने वाले 33 केवी फखरपुर, 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले 33 केवी रंजीतपुर और उरलेहवा 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पयागपुर से आपूर्ति होने वाले 33 केवी विशेश्वरगंज और 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बेगमपुर से आपूर्ति होने वाले 33 केवी नेवादा और मटेरा के क्षेत्र को होने वाली विद्युत आपूर्ति पांच और छह दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
दोनों दिन पांच-पांच घंटे कटौती करने के बाद आपूर्ति शुरू की जाएगी। एसडीओ ट्रांसमिशन विनोद कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पहले से ही लोग घरों में जरूरत के लिए पानी आदि का इंतजाम करके रख लें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चार्जिंग भी पूरी तरह से कर ली जाए। जिससे उनको समस्या का सामना न करना पड़े। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से की जाने वाली कटौती के कारण फखरपुर, रंजीतपुर, उरलेहवा, विशेश्वरगंज, नेवादा और मटेरा की करीब सात लाख की आबादी प्रभावित होगी।