फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power cuts are dampening the spirit of the Ganesh Festival.

Bahraich News: बिजली कटौती छीन रही गणेश महोत्सव की रौनक

Wed, 16 Sep 2026 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Power cuts are dampening the spirit of the Ganesh Festival.
रिसिया/बाबागंज। गणेश पूजा महोत्सव के बीच उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। रिसिया नगर में शाम के समय बिजली गुल होने से गणेश प्रतिमा वाले मंदिरों और आसपास के रास्तों पर अंधेरा छा जाता है। वहीं बाबागंज क्षेत्र में सहाबा विद्युत उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति भी आए दिन बाधित होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन


रिसिया नगर के इंदिरा नगर, शास्त्री नगर, ऋषि भूमि, सरस्वती नगर और सिसई सलोन स्थित मंदिरों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित हैं। सुबह और रात पूजा-अर्चना के बाद आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। खासकर शाम के समय कटौती होने पर मंदिरों और रास्तों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन


गणेश महोत्सव समिति के सदस्यों शशांक यज्ञसैनी, सौरभ शर्मा और दिनेश वैश्य ने विद्युत अधिकारियों से शाम के समय कटौती बंद करने की मांग की है। अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि अधिक लोड और बाहर से होने वाली कटौती के कारण समस्या आती है। फॉल्ट होने पर उसे समय रहते दुरुस्त करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबागंज के सहाबा विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र में होने वाली बिजली आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि फाल्ट की सूचना देने के बाद भी कई बार समय पर समस्या का समाधान नहीं होता। पावर हाउस और संबंधित कर्मचारियों को फोन करने पर भी कई बार फोन नहीं उठता।


मंगलवार और बुधवार को भी बाबागंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं रामकुमार, दिनेश कुमार, बलवीर सिंह, मो. अख्तर और अंसार बाबू ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग की। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि नानपारा बड़ी लाइन पर काम चलने के कारण पिछले दिनों आपूर्ति प्रभावित हुई थी। अब समस्या नहीं होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed