फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Posters of Amritpal feared to flee to Nepal

Bahraich News: अमृतपाल के लगे पोस्टर, नेपाल भागने की आशंका

Thu, 23 Mar 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 23 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Posters of Amritpal feared to flee to Nepal
भारत-नेपाल सीमा पर चिपकाया गया अमृत पाल व अन्य का पोस्टर।
रूपईडीहा(बहराइच)। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे पंजाब से भागे अमृतपाल की बहराइच के रास्ते नेपाल भागने की संभावना को देखते हुए एसएसबी ने बाॅर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। बाॅर्डर स्थित एसएसबी की चौकियों पर जगह-जगह अमृतपाल के पोस्टर चस्पा किए गए हैं और आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। यही नहीं एसएसबी सीमा से गुजरने वाले विशेष परिधान व वेशभूषा वाले लोगों की विशेष जांच कर रही है। कोई भी अपराधी हो और उसका नाम बहराइच से न जुड़े शायद ही ऐसा हो। ऐसे में एक बार फिर चर्चा है कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल और पंजाब के युवाओं को भड़काने वाला पंजाब का भगौड़ा अमृत पाल रुपईडीहा बाॅर्डर के रास्ते नेपाल भाग सकता है। लेकिन अमृतपाल के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए बाॅर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल ने भी कमर कस ली है और बार्डर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एसएसबी बाॅर्डर से गुजरने वाले विशेष परिधानों और हुलिया वाले लोगों की विशेष जांच कर रही है। यही नहीं बार्डर पर एसएसबी की चौकियों पर जगह-जगह भगोड़े अमृतपाल के पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। सशस्त्र सीमा बल 42 वीं वाहिनी कमांडेंट तपन कुमार दास ने बताया कि पंजाब से फरार चल रहा अमृतपाल सिंह छिपने के लिए नेपाल का सहारा ले सकता है। जिस कारण नेपाल से भारत जाने वाले नागरिकों के चेहरों को जांचने के लिए जवानों द्वारा विविध प्रकार के उपयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक कमांडेंट नंदन पांडे ने बताया अमृतपाल सिंह के पहचान के लिए सीमावर्ती सीमा चौकी पर उसकी फोटो चस्पा की गयी है। ताकि अगर वह नेपाल भागने की कोशिश करे तो उसे दबोच लिया जाए। साथ ही उसका पोस्टर देखकर सामान्य लोग भी उसकी पहचान कर सकें और उसके जैसा संदिग्ध दिखने पर एसएसबी को सूचित कर सकें। उन्होंने बताया कि विशेष प्रकार की हुलिया व परिधानों वाले नागरिकों से विशेष पूछतांछ व जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed