{"_id":"5e36fc9d8ebc3e7e583b214c","slug":"polling-parties-left-for-polling-station-bahraich-news-lko5062845126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्र रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्र रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। चार ग्राम प्रधान व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले उपचुनाव में 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए रविवार को विकास भवन से एडीएम की मौजूदगी में मतपेटी व मतपत्र लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां बूथों पर भेजी गईं।
पंचायत उपचुनाव के लिए तीन फरवरी को बूथों पर मतदान होगा। चार ग्राम प्रधान के पदों के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें विकासखंड कैसरगंज अंतर्गत सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मंझारा तौकली में 15 बूथ बनाए गए हैं। यहां सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके भाग्य पर अंतिम मोहर 12460 मतदाता लगाएंगे। इसी तरह विकासखंड महसी की ग्राम पंचायत चांदपारा में प्रधान पद के तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां के 2486 मतदाता तीन बूथों पर मतदान करेंगे।
विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत जमुनहा नौबस्ता में प्रधान पद पर उपचुनाव में पांच प्रत्याशी हैं। यहां 2372 मतदाता तीन बूथों पर मतदान करेंगे। वहीं विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत दिगितपुरवा में ग्राम प्रधान के रिक्त पद पर चार प्रत्याशियों के भाग्य पर तीन बूथों के 2657 मतदाता मोहर लगाएंगे। इसी विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राना अगम सिंह के निधन से रिक्त हुई क्षेत्र पंचायत सदस्य बसनेरा सीट पर भी दो प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भी तीन बूथों के 1636 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए रविवार को विकास भवन से पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। एडीएम जयचंद्र पांडेय की मौजूदगी में गहमागहमी के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी शंभू कुमार ने पंचायत उपचुनाव के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। मझारा तौकली में डीसी उद्योग मोहन शर्मा को जोनल व एडी मत्स्य बृजेश कुमार और डॉ. प्रवेश मिश्र को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। चांदपारा में डीआईओएस राजेंद्र पांडेय, जमुनहा नौबस्ता में एक्सईएन सरयू एके गुप्ता व विशेश्वरगंज में आरईएस के एक्सईएन ज्ञानेंद्र कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी जगह पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।