फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police will reach criminals with the help of social media

सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपराधियों तक पहुंचेगी पुलिस, प्लान तैयार

Sun, 12 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police will reach criminals with the help of social media
बहराइच। 24 घंटे के अंदर हुए चार मर्डरों से जिला पूरी तरह थर्रा गया है। अपराधियों तक पुलिस के पहुंचने से पहले वह दूसरी घटना को अंजाम दे रहे है। जिले में हो रही ताबड़तोड़ हत्याओं को रोकने व अज्ञात शव की शिनाख्त को पहचान कराने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। पुलिस अज्ञात शवों का पोस्टर बनवा कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है। घटना का खुलासा हो सके, इसके लिए पुलिस प्लान भी तैयार कर रही है।
विज्ञापन

जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस डबल हत्याकांड के मामले को सुलझाने के लिए प्लान तैयार ही कर रही थी कि रविवार को इसी थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की घटना फिर से सामने आ गई। 24 घंटे के अंदर हुई चार हत्याओं से पुलिसिंग व्यवस्था सवालों के घेरे में है। चार हत्याओं के खुलासे व शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। मृतक शवों का पोस्टर बनवाकर पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों से मदद करने की गुहार लगा रही है। पुलिस का दावा है कि शवों की शिनाख्त के बाद कड़ी से कड़ी को जोड़कर हत्यारों का तक पुलिस पहुंच जाएगी। पुलिस फेसबुक, ट्विटर व व्हाट्सअप ग्रुप पर पोस्टर को वायरल कर रही है। लोगों से अपील भी कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, जिससे अज्ञात शवों का शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन

पुलिस के लिए अज्ञात शव का शिनाख्त कराना सबसे बड़ा चुनौती बना हुआ है। शव की शिनाख्त के लिए जिले की पुलिस अन्य जिलों में डीसीआरबी के माध्यम से सूचना दे रही है। जिससे सूचना अन्य जिलों में पहुंच सके और शिनाख्त कराने में मदद मिल सके। पुलिस पोस्टर को अन्य जिलों में चिपकाने के लिए भी रवाना होगी। एसपी बहराइच सुजाता सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्टर को वायरल किया गया है। उम्मीद है कि पोस्टर को देखकर शायद मृतकों की शिनाख्त हो सके। शव की शिनाख्त के लिए सभी का सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही शिनाख्त के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed