{"_id":"5f0204ff8ebc3e42be64eb5e","slug":"police-patrolling-the-border-in-search-of-vikas-dubey-bahraich-news-lko529332634","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दूबे की तलाश में सीमा पर गश्त करती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दूबे की तलाश में सीमा पर गश्त करती रही पुलिस
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। कानपुर कांड को अंजाम देने के बाद फरार कुख्यात अपराधी विकास दूबे की तलाश में भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करती रही। एएसपी ग्रामीण भी रविवार दोपहर पहुंचकर लगातार तीन घंटे तक नेपाल जाने वाले सभी रास्तों पर गश्त किया। आने-जाने वाले लोगों की सख्त निगरानी की जा रही है। बॉर्डर के हर रास्ते पर पुलिस सादी वर्दी में भी तैनात होकर निगरानी कर रही है।
कानपुर में दबिश देने गए पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 10 पुलिस के जवान शहीद होने के बाद कुख्यात अपराधी विकास दूबे फरार है। अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस 24 घंटे अलर्ट मोड पर है। नेपाल का रास्ता खुला होने के कारण भारत के रास्ते भागने की संभावना को देखते हुए पुलिस बॉर्डर पर पूरी तरह मुस्तैद है।
बॉर्डर के हर रास्ते पर पुलिस का पहरा है। रविवार को एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार रुपईडीहा बार्डर पर पहुंचे। यहां पर थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह के साथ बॉर्डर का निरीक्षण कर नेपाल जाने वाले हर मार्ग के बारे में जानकारी ली। जगह-जगह पर पुलिस के जवानों को तैनात रहने के निर्देश दिए। हर आने-जाने वाले वाहन व लोगों पर कड़ी नजर बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन
रुपईडीहा बॉर्डर समेत नेपाल जाने वाले हर मार्ग का भ्रमण किया है। सभी जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। विकास दूबे की निगरानी 24 घंटे की जा रही है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। वाहनों के साथ लोगों के भी पहचान पत्र चेक किए जा रहे हैं।
- अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण