फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police jeep and truck collision, sepoys die

पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत

Tue, 18 Jul 2017 10:15 PM IST
बहराइच
बहराइच Updated Tue, 18 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Police jeep and truck collision, sepoys die
रिसिया के अलियाबुलबुल में सुबह सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पुलिस का वाहन। - फोटो : अमर उजाला
नानपारा कोतवाली की पुलिस मंगलवार भोर में सोनवा थाना क्षेत्र में दबिश देने गई थी। टीम के लौटते समय आसाम रोड पर अलियाबुलबुल के निकट ओवरटेक करते समय ट्रक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। इससे पुलिस जीप 40 फुट गहरे खड्ड में पलट गई। वाहन में सवार देवरिया निवासी सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कोतवाल नानपारा समेत सात पुलिसकर्मी व आरोपी के तीन परिवारीजन घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है जबकि मुल्जिम के परिवारीजनों का इलाज नानपारा सीएचसी में चल रहा है। दुघर्टना के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। उसे पकड़ने के लिए आसपास के थानों को अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत शंकरपुर में भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह का पेट्रोल पंप है। बीते सप्ताह बाइक सवार तीन युवकों ने पेट्रोलपंप कर्मी को चाकू मारकर नगदी लूटने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को वारदात के दिन ही पकड़ लिया था जबकि मुख्य आरोपी श्रावस्ती जिले के सोनवा का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी के लिए दो दिन से पुलिस निरंतर दबिश दे रही थी। उसी के चलते मंगलवार भोर में कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव थाने में तैनात दरोगा उमेश यादव, सिपाही जितेंद्र यादव, सुभाष यादव, संदीप यादव, असगर अली, विजय सिंह और रावत यादव के साथ दबिश पर निकले थे। भोर में शमशुद्दीन के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।

इस पर आरोपी शमशुद्दीन के परिवार के तीन लोगों को पुलिस वाहन संख्या यूपी 40 जी 0327 में बिठाकर पूछताछ के लिए नानपारा कोतवाली ले जा रही थी। रिसिया थाना क्षेत्र में आसामरोड पर अलियाबुलबुल गांव के निकट आगे जा रहे ट्रक को कांस्टेबिल चालक असगर अली ने ओवरटेक करने की कोशिश की। वाहन के आगे निकलते समय ट्रक ने टक्कर मार दी।

इस पर पुलिस का वाहन 40 फुट गहरे खड्ड में पलट गया। आसपास गांव के लोग दौड़े। रिसिया एसओ संजय दूबे भी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सभी को पुलिस वाहन से निकाला गया। लहूलुहान सभी पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल भेजा गया।

यहां पर डॉक्टरों ने सिपाही जितेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि कोतवाल समेत अन्य पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर देखकर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। वहीं वाहन में सवार आरोपी के परिवारीजनों को हल्की चोटें आयी थी जिसके चलते उन्हें नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


हादसे की सूचना पाकर डीएम अजयदीप सिंह, एसपी सुनील सक्सेना, एसपी नगर कमलेश दीक्षित समेत सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। डीएम और एसपी ने कहा कि सभी घायल पुलिसकर्मियों व अन्य के बेहतर इलाज का इंतजाम किया गया है। ट्रक को पकड़ने के लिए क्षेत्र के थानों को अलर्ट कर दिया गया है।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed