{"_id":"5e594ce38ebc3ef3e1416901","slug":"police-has-been-alerted-to-the-namaz-prayers-bahraich-news-lko51113534","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रही पुलिस
विज्ञापन
बहराइच नगर में शुक्रवार को नगर में सुरक्षा के मद्देनजर घंटाघर चौराहे सुरक्षा के जायजा लेते एसपी
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुरक्षा की दृष्टि पूरे शहर में पुलिस फोर्स तैनात रही। घंटाघर चौक पर सुबह से ही नगर कोतवाली की फोर्स मुस्तैद नजर आई। नमाज शुरू होने से पहले व खत्म होने के बाद तक पुलिस टीम गश्त करती रही। इस दौरान डीएम व एसपी ने भी घंटाघर चौक पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हालांकि बाजार सुबह से ही गुलजार रहे। रोजमर्रा के कार्यों में लोग व्यस्त रहे।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हुए बवाल के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिले को हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। वहां पर हुए बवाल के बाद पहले जुमे को लेकर पुलिस प्रशासन बहराइच में भी काफी मुस्तैद दिखा। दोपहर 12 बजे घंटाघर पुलिस चौकी पर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश व सीओ सिटी टीएन दूबे पहुंच गए। नगर कोतवाल आरपी यादव अपने दलबल के साथ घंटाघर-पीपल चौराहा मार्ग पर पैदल मार्च करते रहे।
घंटाघर चौक के पास स्थित मस्जिद में लगभग पौने दो बजे शांतिपूर्वक नमाज खत्म होने के बाद सामान्य हालात को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी वापस चले गए। जुमे की नमाज को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। दोपहर एक बजते ही डीएम शंभु कुमार व एसपी विपिन मिश्रा घंटाघर पुलिस चौकी पहुंचे। डीएम व एसपी ने भ्रमण कर रहे नगर कोतवाल आरपी यादव से शहर का हाल जाना। मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएए को लेकर हुआ था बवाल
20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर में बवाल हो गया था। हालात को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के साथ लाठियां तक भांजनी पड़ी थी। एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
पूरी तरह सामान्य रहा जिला
जिले में पूरी तरह अमन-चैन कायम रहा। शहर में निरीक्षण के दौरान माहौल पहले की ही तरह पूरा सामान्य रहा। बाजार में पूरी दुकानें खुली रहीं। चहल-पहल बनी रही। लोग बाजारों में खरीददारी करते रहे। यहां माहौल पूरी तरह सामान्य रहा।
विपिन मिश्रा, एसपी