फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police arrested two smugglers on Nepal border in Bahraich and recovered hashish worth 20 lakhs

UP News: नेपाल सीमा पर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल... 20 लाख की चरस बरामद

Sat, 15 Feb 2025 02:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 02:08 PM IST
सार

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जेल भेजे गए। इनके कब्जे से 20 लाख की चरस बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Police arrested two smugglers on Nepal border in Bahraich and recovered hashish worth 20 lakhs
arrested, arrest demo - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा है। दोनों के पास चार किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुआ। इसे सीज कर दिया गया है। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में रूपईडीहा थाने की पुलिस भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक यतींद्र सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, अभिषेक धर द्विवेदी, आलोक शुक्ला के साथ वह रूपईडीहा नगर पंचायत के रेलवे स्टेशन और आईसीपी मार्ग पेट्रोलिंग कर रहे थे। 

विज्ञापन

चरस को सीज कर दिया गया

पेट्रोलिंग के दौरान रात 12.10 बजे विभिन्न मार्गों पर निरीक्षण किया गया। वहीं सुबह चार बजे दो लोग दिखे। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चार किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर दोनों को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चरस को सीज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों को भेजा गया जेल

कोतवाली देहात के शाहपुर जोत हठीला निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र महमूद हसन और रूपईडीहा थाना क्षेत्र के करीम गांव निवासी हवलदार खान पुत्र अमीन खान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed