फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   police arrested accused of robbing Chinese businessman in an encounter In Bahraich

Bahraich: चीनी व्यापारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; साथियों की तलाश जारी

Tue, 17 Jun 2025 07:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 07:38 PM IST
सार

बहराइच में चीनी व्यापारी से लूट के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दो साथियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
police arrested accused of robbing Chinese businessman in an encounter In Bahraich
चीनी व्यापारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

भूपगंज बाजार निवासी चीनी कारोबारी जितेंद्र केडिया से 10 लाख की लूट का एक आरोपी सोमवार देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ घायल हो गया। पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने लूट के 65 हजार रुपये, तमंचा व बाइक बरामद की है। बदमाश की पहचान श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के मधनगर मनोहरपुर निवासी अमरेश यादव के रूप में हुई है।

एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की रात व्यापारी से लूट करने वाले एक बदमाश के हुजूरपुर-पयागपुर मार्ग से गुजरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पयागपुर पुलिस व एसओजी की टीम ने अर्जुनपुरवा मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया। हुजूरपुर की ओर से एक संंदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह काशीजोत गांव की ओर भागने लगा।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने जब घेराबंदी कर उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। आरोपी ने व्यापारी जितेंद्र केडिया के साथ लूट की बात स्वीकार की है। बताया कि लूट के बाद उसे एक लाख रुपये मिले थे। पुलिस ने इसमें से 65 हजार रुपये आरोपी के पास से बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
रेकी कर बनाया था लूट का प्लान
लूटकांड के आरोपी अमरेश यादव ने बताया कि उसके साथ घटना में इकौना के ही दो साथी विजय यादव व धर्मेश शामिल थे। तीनों ने व्यापारी जितेंंद्र केडिया की रेकी की थी और इसके बाद प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया था। लूट के समय विजय यादव बाइक चला रहा था और अमरेश ने व्यापारी पर तमंचा तान कर उसे धमकाया था। वहीं मास्टर माइंड धर्मेश ने व्यापारी के आंख में मिर्ची पाउडर डाल कर रुपयों से भरा बैग छीना था। लूट की राशि में से अमरेश को एक लाख रुपये मिले थे।

साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अमरेश का लंबा आपराधिक इतिहास है। अमरेश पर गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच के थानों में कुल 08 मुकदमे दर्ज हैं। घटना में शामिल दो अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए भी दबिश दी जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed