फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police and SP workers clash, 12 in custody

पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं में झड़प, 12 हिरासत में

Mon, 21 Sep 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police and SP workers clash, 12 in custody
बहराइच में सोमवार को सपा कार्यालय के पास नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते पूर्व मंत्री यासर शाह व - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सपाइयों ने जिला मुख्यालय समेत सभी तहसीलों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर पुलिस व सपाइयों के बीच तीखी झड़पें भी हुईं। पयागपुर में जिला पंचायत सदस्य व नगर अध्यक्ष समेत 12 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन को देखते हुये पुलिस प्रशासन द्वारा सपा के जिला कार्यालय व तहसील मुख्यालयों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को देर शाम रिहा किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री यासर शाह व पार्टी के जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव की अगुवाई में पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्रित हुये। यहां से दोपहर 12 बजे सभी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनविरोधी व दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुये कलेक्ट्रेट के लिए जुलूस निकालकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुये एआरटीओ कार्यालय पर पहले से मुस्तैद पुलिस के जवानों ने बैरीकेडिंग लगाकर सपाइयों को रोक दिया। इस पर गुस्साए सपाई सड़कों पर बैठकर सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सपाइयों व पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट को पूर्व काबीना मंत्री यासर शाह व जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री शाह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह दमनकारी नीति पर उतर आई है। देश व प्रदेश के किसान, बेरोजगार नौजवान व गरीब परेशान है। भ्रष्टाचार के खेल में अधिकारियों के बीच होड़ मची हुई है। प्रदेश में हत्या, बालात्कार, लूट की घटनाएं जैसे आम होती जा रही हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में अब सपा कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नही हैं। सभा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, सपा के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान, छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदेश्वरनंद यादव ने संबोधित करते हुये राज्यपाल से प्रदेश की भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर डा. आशिक अली, शैलेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन तेजे खां, विजय साहू, अजीत प्रताप सिंह, लक्ष्मीनारायण निषाद, डा. विकासदीप वर्मा, आनंद सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महसी तहसील मुख्यालय पर भी क्षेत्र के पूर्व विधायक केके ओझा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर किसान विरोधी अध्यादेश, भ्रष्टाचार, कोरोना महामारी के नाम पर लूट, बेराजगारी, निजीकरण आदि को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पूर्व विधायक ओझा ने कहा कि जबसे केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। किसान बेहाल व परेशान है। इस मौके पर हर्षित त्रिपाठी, अज्जू बाजपेई, देवेशचंद्र मिश्रा मजनू, अजितेश पांडेय मनी, सुंदरलाल बाजपेई असलम आदि मौजूद रहे।
पयागपुर तहसील पर भी सपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पयागपुर पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव, जिला सचिव सतेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष मिज्जन समेत 12 सपाइयों को हिरासत में लिया। सभी की पुलिस से तीखी नोंकझोंक और झड़प भी हुई। देर शाम को सपा कार्यकर्ता रिहा किए गए। जिपं सदस्य रामजी यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता अब सरकार के आगे झुकने वाले नहीं हैं।
कैसरगंज तहसील मुख्यालय पर पूर्व विधायक रामतेज यादव की अगुवाई में सपाइयों ने प्रदर्शन कर एसडीएम महेश कुमार व सीओ अरुण चंद्र त्रिपाठी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक यादव ने कहा कि कोरोना महामारी में पूरे प्रदेश में सरकारी धन की खुलेआम लूट मची हुई है। सरकार के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, प्रदीप यादव, मनीष यादव, फरीद अंसारी, लाल विक्रम आदि मौजूद रहे।

नानपारा तहसील मुख्यालय पर भी सपा महिला सभा की अध्यक्ष नसीबुन्निंशा व पूर्व सपा प्रत्याशी जयंकर सिंह की अगुवाई सपाइयों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अयोध्या सोनी, शाहिस्ता परवीन, डा. तनवीर, राजेश चौधरी, पप्पू यादव, मुन्ना रायनी आदि मौजूद रहे। मोतीपुर तहसील पर भी पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध की अगुवाई में जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कौलिक, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, किरन भारती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये तहसील मुख्यालय पहुंचे। सभी ने एसडीएम मोतीपुर जीपी त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed