फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Police also arrested two other absconding murder accused

Bahraich News: पुलिस ने फरार अन्य दो हत्यारोपियों को भी किया गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 29 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Police also arrested two other absconding murder accused
बहराइच। रामगांव थाना के पासिनपुरवा गांव में शनिवार को पट्टीदारों ने जमीन की रंजिश और अंधविश्वास के चलते रेहुआ मंसूर गांव निवासी अशोक और उनके बेटे शिवम को जमकर पीटा था। इसमें अशोक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी दंपती को सोमवार को पकड़ लिया था। वहीं, फरार अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को इलाके के नौतला गांव से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया।
विज्ञापन

महसी सीओ डीके श्रीवास्तव ने पकड़े गए आरोपियों का खुलासा करते हुए बताया कि रेहुआ मंसूर गांव निवासी अशोक और उनके बेटे को पट्टीदारों गांव निवासी राममिलन उर्फ घिरा और उनकी पत्नी मीना, महेश तिवारी और गुलशन ने जमकर पीटा था। पिटाई में घायल अशोक की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर चारों पर हत्या का केस दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को टीम ने इलाके के नौतला गांव से फरार हत्यारोपी गुलशन और महेश को भी पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में रामगांव थानाध्यक्ष हरेंद्र नाथ सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed