{"_id":"6474e9fa955ebc3326010596","slug":"pm-of-nepal-and-india-will-inaugurate-land-port-on-june-1-bahraich-news-c-13-1-261863-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एक जून को नेपाल व भारत के पीएम करेंगे लैंड पोर्ट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एक जून को नेपाल व भारत के पीएम करेंगे लैंड पोर्ट का शुभारंभ
Mon, 29 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 29 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल से संबंध व व्यापार और मजबूत बनाने के लिए रूपईडीहा सीमा पर बनाए जा रहे लैंड पोर्ट का भारत व नेपाल के प्रधानमंत्री एक जून को वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। यह उत्तर प्रदेश का प्रथम लैंड पोर्ट है। इसका निर्माण लैंड पोर्ट अथॉरटी आफ इंडिया ने कराया है। इसके निर्माण पर करीब दो सौ करोड़ का खर्च आया है। भारत व नेपाल दोनों तरफ इस चेक पोस्ट का निर्माण भारत ने कराया है। इसी कार्यक्रम में महाराजगंज जिले के प्रस्तावित सोनौली-भैरावां लैंड पोर्ट का शिलान्यास भी होगा।
लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सलाहकार एपी सिंह ने बताया कि 31 मई को नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। एक जून को दोपहर साढ़े 12 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री रूपईडीहा- नेपालगंज लैंड पोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में लैंड पोर्ट पर दोनों तरफ स्थानीय जिला स्तरीय अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बहराइच जिले के रूपईडीहा- नेपालगंज लैंड पोर्ट भारत- नेपाल सीमा पर देश का तीसरा और उत्तर प्रदेश का पहला लैंड पोर्ट है। एनएच 927 से फोर लेन मार्ग बनाकर लैंड पोर्ट को जोड़ा गया है। रूपईडीहा से नेपाली कस्बे नेपालगंज स्थित लैंड पोर्ट तक आवागमन के लिए 2.2 किलोमीटर का फीडर मार्ग बनाया गया है। इसमें भारतीय क्षेत्र का काम पूरा होकर संचालन को तैयार है।
विज्ञापन
नेपाली क्षेत्र के भवन को नेपाल के बिजली विभाग से अभी कनेक्शन नहीं मिला है। नेपाल में इसका संचालन शुरू होने में अभी दो माह लग सकते हैं। नेपाली क्षेत्र में इसका संचालन नेपाल इंटरमोडल ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट बोर्ड तथा भारतीय पोर्ट का संचालन लैंड पोर्ट अथॉरटी आफ इंडिया करेगी। पोर्ट की सुरक्षा सशस्त्र सीमा बल के हवाले रहेगी।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
इसमें सशस्त्र सीमा बल, लैंड कस्टम, रुपईडीहा इमीग्रेशन प्रशासन आदि के द्वारा एक ही समय में सभी प्रकार की जांचें हो सकेंगी। इससे आवागमन व आयात- निर्यात करने वाले वाहनों को समय कम लगेगा। यहां पार्किंग भी बनी है, जिसमें चार से पांच हजार वाहन एक साथ खड़े किए जा सकते है। वर्ष 2017 में परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
छह लेन की बनाई गई सड़क
यहां पर आवागमन के लिए नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने से छह लेन की सड़क इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (लैंड पोर्ट) को जोड़ेगी। 55 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के चारों ओर बाउंड्रीवाल है। इसमें कार्गो बिल्डिंग, कैंटीन, होटल, वाहनों को चेक करने वाले आधुनिक स्कैनर सहित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।