फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pledge of security by planting 43.75 lakh saplings

43.75 लाख पौधे लगाकर सुरक्षा का लिया संकल्प

Fri, 09 Aug 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pledge of security by planting 43.75 lakh saplings
तेजवापुर में शुक्रवार को आयोजित पौधरोपण महाकुंभ में पौधरोपण करते नामित नोडल अधिकारी खाद्य एवं ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर जनपद में शुक्रवार को अभियान चलाकर 43 लाख 75 हजार 439 पौधे लगाए गए। अधिकारियों के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों ने अभियान में हिस्सा लिया। जिले में करीब पांच हजार हेक्टेयर भूमि पर यह पौधे लगाए गए। सभी ने इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

विकास खंड तेजवापुर के ग्राम कटहा में आयोजित पौधरोपण का शुभारंभ जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी खाद्य एवं रसद आयुक्त आलोक कुमार ने जिलाधिकारी शंभु कुमार के साथ पौध रोपण कर किया। इस अवसर पर लगभग 4 हेक्टेयर भू-भाग पर फैले अटल उपवन में अधिकारियों, जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर के शिक्षक व छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों व अन्य ने लगभग 10 हजार पौधे लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी उदासीनता का नतीजा है कि आज हमारे बीच से प्राकृतिक संसाधन गायब होते जा रहे हैं। यह स्थिति मानव जाति के लिए खतरे की घंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी शंभु कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण के लिए किये गये अभिनव प्रयोग से पौधों को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगभग 55 लाख पौधे तैयार किये गये थे। विकास खंड जरवल में गांधी उपवन में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
पौधरोपण महाकुंभ के दौरान वन विभाग बहराइच की ओर से 1512010, कतर्नियाघाट की ओर से 95000, ग्राम्य विकास विभाग की ओर से 1791800, उद्यान विभाग की ओर से 179168, राजस्व व पंचायती राज विभाग की ओर से 178420-178420, आवास विकास (डूडा) व पुलिस विभाग की ओर से 5680-5680 पौधे लगाए गए।
वहीं औद्योगिक विकास विभाग ने 6100, नगर विकास ने 24538, लोक निर्माण ने 24714, सिंचाई विभाग ने 28600, कृषि विभाग ने 57443, रेशम विभाग ने 7308, पशुपालन विभाग ने 7900, सहकारिता ने 7200, उद्योग ने 6943, पावर कॉर्पोरेशन ने 6320, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा ने 71672-71672 पौधे लगाए।
उधर प्राविधिक व उच्च शिक्षा विभाग ने 10983-10983, श्रम विभाग ने 1789, स्वास्थ्य विभाग ने 11983, रेलवे ने 7763, परिवहन ने 1680, रक्षा विभाग ने 3378 तथा प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने 60302 पौधों का रोपण किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को अभियान के तहत पौधरोपण किया। एसपी ने बताया कि बहराइच पुलिस को 5500 पौध लगाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसे पूरा कर लिया गया है।
रिसिया के गैंडासिंहपुरवा जूनियर विद्यालय में शिक्षिका रुचि शर्मा व प्रधान प्रतिनिधि चुन्ना अहमद ने पौेधे लगाए। नगर पंचायत चेयरमैन हाजी महमूद अहमद व अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने कब्रिस्तान की भूमि पर पौधरोपण किया। पॉलीटेक्निक में प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल की अगुवाई में पौधरोपण हुआ। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के भगवानदास लखमानी की अगुवाई में टिकोरामोड़ में डॉ. रुचि सिंह के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौध लगाए गए।

फखरपुर सीएचसी में डॉ. प्रत्यूष सिंह की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बृजेंद्र शर्मा ने शिक्षकों व छात्रों के साथ पौधरोपण किया। उधर कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के बड़खड़िया, धनिया बेली और सदर बीट में 90 हजार पौध डीएफओ जीपी सिंह, एसडीओ यशवंत और वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव की अगुवाई में लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed