{"_id":"69c2d59a8d9a12e32e09f1cc","slug":"players-showed-their-strength-in-the-selection-trials-bahraich-news-c-98-1-slko1009-146344-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा स्टेडियम में क्रिकेट चयन ट्रालय देते खिलाड़ी।
- फोटो : बहराइच के इंदिरा स्टेडियम में क्रिकेट चयन ट्रालय देते खिलाड़ी।
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम के चयन के दूसरे दिन ट्रायल आयोजित किए गए। इस दौरान जिले के 48 खिलाड़ियों ने मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सुबह 9 बजे से शुरू हुई चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपने कौशल का परिचय दिया।
ट्रायल के दौरान मौजूद रणजी खिलाड़ी और चयनकर्ता प्रत्येक प्रतिभागी के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रख रहे थे। खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का पूरा मौका मिला, जिससे मैदान में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। चयन प्रक्रिया को लेकर खिलाड़ियों में खासा जोश देखा गया।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद खान ने बताया कि यह ट्रायल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि चयन पूरी पारदर्शिता के साथ अनुभवी खिलाड़ियों की निगरानी में किया जा रहा है।