फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five employees absent; one day's salary to be deducted.

Bahraich News: पांच कर्मचारी गैरहाजिर, कटेगा एक दिन का वेतन

Fri, 02 Oct 2026 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Five employees absent; one day's salary to be deducted.
बहराइच। विकास भवन में बृहस्पतिवार सुबह जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के औचक निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने और मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला विकास अधिकारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और परियोजना निदेशक डीआरडीए समेत विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में पत्रावलियों के रखरखाव में कमी मिलने पर उन्हें व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने परियोजनावार नोडल अधिकारी नामित कर नियमित समीक्षा कराने और लंबित कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ, डीडीओ, डीसी मनरेगा और सभी बीडीओ को ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त व 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

नवीन कार्यों की स्वीकृति में देरी पर नाराजगी जताते हुए नियमानुसार समय से स्वीकृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सड़कों पर निराश्रित गोवंश रोकने के लिए प्रभावी टीम गठित कर नियमित अभियान चलाने को कहा। कैटल कैचर से गोवंश पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित करने और मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में पात्र किसानों को गोवंश सुपुर्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन उपकरण एक्सपायर मिले
विकास भवन में लगे अग्निशमन उपकरणों की वैधता अवधि समाप्त मिली। डीएम ने पुराने उपकरण तत्काल हटवाकर मानकों के अनुरूप नए उपकरण लगवाने और कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed