फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Encroachment removed from government land in Kalvari village.

Bahraich News: कलवारी गांव में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 02 Oct 2026 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from government land in Kalvari village.
कलवारी गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों से बातचीत करते अ​धिकारी ।
बाबागंज। तहसील नानपारा क्षेत्र के ग्राम कलवारी में बृहस्पतिवार को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह के आदेश पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस और एसएसबी जवानों के साथ मौके पर पहुंची। एसडीएम ने बताया कि गाटा संख्या 1079 पर सहाबा, फहीमुद्दीन व रशीद, गाटा संख्या 268 पर शरीफ, गुलाम वारिस व मोबीन और गाटा संख्या 1225 पर विजय कुमार के अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। राजस्व टीम ने अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश कर स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। टीम में नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद, कानूनगो विश्वनाथ मौर्या, लेखपाल करुणेश राम त्रिपाठी, नरेंद्र श्रीवास्तव, शिवकुमार समेत अन्य राजस्वकर्मी शामिल रहे। शांति व्यवस्था के लिए रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed