{"_id":"5fb9461e8ebc3e9bd91ab7a1","slug":"plants-will-be-planted-for-the-use-of-villagers-bahraich-news-lko551076913","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के उपयोग के लगाए जाएंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के उपयोग के लगाए जाएंगे पौधे
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच वन प्रभाग की ओर से इस बार ग्रामीणों के उपयोग के पौधे रोपित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण उन पौधों की सुरक्षा स्वयं कर सकें। वन विभाग पौधरोपण में ग्रामीणों की जमीन को प्राथमिकता देगी। इसके लिए विभिन्न प्रजाति के पौधों की नर्सरी जिले में ही तैयार की जा रही है। इस बार वन प्रभाग की ओर से 20.69 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे, जबकि जंगल क्षेत्र में साल, सागौन के पौधे ही रोपित होंगे।
शासन ने बहराइच वन प्रभाग को इस बार 20 लाख 69 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया है। बहराइच वन प्रभाग के छह रेंज में पौधरोपण होगा। बहराइच वन प्रभाग के डीएफओ ने इस बार पौधरोपण के लिए अनूठी पहल की है। डीएफओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इस बार ग्रामीणों की जमीन पर ही अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों के उपयोग के पौधे रोपित होंगे। जिससे ग्रामीण इन पौधों की सुरक्षा स्वयं कर सकें। इसके लिए जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया है। गड्ढा खोदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि पौधरोपण के लिए विभिन्न प्रजाति की नर्सरी भी तैयार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वन प्रभाग के चकिया व रुपईडीहा वन रेंज की जमीन में साल, असना, आंवला, बेंत और सागौन के ही पौधे रोपित किए जाएंगे। क्योंकि यह रेंज कतर्नियाघाट जंगल से सटा हुआ है। इन रेंज में बाघ और तेंदुए विचरण के लिए आ जाते हैं। डीएफओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि गांव में ग्राम समाज की जमीन, सड़क, रेलवे और ग्रामीणों की खाली जमीन में पौधे रोपित होंगे। इसके अलावा जंगल क्षेत्र की जमीन में पौधरोपण होगा।
विज्ञापन
ग्रामीण इन पौधों की करेंगे सुरक्षा
इस बार जिले में ही नर्सरी तैयार की जा रही है। बाहर से पौधरोपण के लिए नर्सरी नहीं आएगी। जिसमें नींबू, अमरूद, आंवला सहजन, सेमल, सागौन और अनार के पौधे रोपित किए जाएंगे। जिससे ग्रामीणों को सुरक्षा करने में मदद मिलेगी।