{"_id":"5d0e6ebe8ebc3e4210371e27","slug":"plants-bahraich-news-lko4667395193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा जल संचयन को लगाएं पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षा जल संचयन को लगाएं पौधे
विज्ञापन
बहराइच। विकासखंड कैसरगंज की ग्राम पंचायत चकपिहानी व हुजूरपुर के लौकाही गांव में मनरेगा के तहत वर्षा जल संचयन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने जल के संरक्षण पर जोर दिया।
कैसरगंज के चकपिहानी में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा के विधानसभा क्षेत्र संयोजक गौरव वर्मा रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम रामजीत मौर्य ने कहा कि पानी का गिरता जलस्तर सभी के लिए बेहद चिंता का विषय है। समस्या से निजात दिलाने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने वर्षा जल संचयन अभियान चलाने के लिए पहल की है।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण करके ही जल संचयन की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। बीडीओ रवि कुमार ने जल संचयन के लिए ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि गौरव वर्मा ने भी पर्यावरण को स्वस्थ बनाने के लिए पौधरोपण करने को कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान आशा देवी, राम सतीश वर्मा, गजेंद्र सिंह, बुद्धिसागर गुप्ता, जीतू सिंह, रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत लौकाही गांव में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि जल निगम के अधिशासी अभियंता आरबी राम रहे। उन्होंने कहा कि आज के समय में पानी की किल्लत कई जिलों व प्रदेशों में हो रही है। बारिश होने वाली है। ऐसे में सभी वर्षा के जल का सुरक्षित संचय करें। संचित जल को एकत्रित कर हम उसका समय पर उपयोग कर सकते हैं।
अवर अभियंता पिंटू कुमार ने जल संरक्षण के तरीके बताए। गोष्ठी में गांव निवासी पवन निषाद ने कहा कि पानी टंकी का निर्माण हो गया है, लेकिन सप्लाई अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इस पर एक्सईएन ने जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू करवाने का आश्वासन दिया।