फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People of Nagesarpurwa village surrounded by floods, five houses and 110 bighas of land were absorbed in the river

बाढ़ से घिरे नागेसरपुरवा गांव के लोग, पांच मकान व 110 बीघा जमीन नदी में समाहित

Sun, 20 Jun 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
People of Nagesarpurwa village surrounded by floods, five houses and 110 bighas of land were absorbed in the river
महसी के मंझारातौकली में कटान कर रही घाघरा नदी। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। बाढ़ के पानी से नागेसरपुरवा गांव चारो तरफ से घिरा हुआ है। सड़कें भी जलमग्न हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से नाव नहीं लगाई गई है। जिसके चलते गांव के लोग सामान बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं। सभी पानी में फंसे हुए हैं। वहीं दो गांव में नदी ने कटान करते हुए पांच ग्रामीणों के मकान को समाहित कर लिया है। जबकि 110 बीघा खेती योग्य जमीन भी नदी की धारा में बह गया। मिहींपुरवा के तीन बैराजों से 2.94 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नदी खतरे के निशान से 1.19 मीटर खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
विज्ञापन

तराई में दो दिन से बारिश रुका हुआ है। जिससे मोतीपुर तहसील और महसी तहसील क्षेत्र के गांवों में फैला बाढ़ का पानी निकलने लगा है। घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। लेकिन महसी तहसील क्षेत्र के नागेसरपुरवा गांव की स्थिति जस की तस है। गांव चारो तरफ बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। सड़कों पर पानी चल रहा है। यहां तहसील प्रशासन की ओर से नाव भी नहीं लगाई गई है। जिससे ग्रामीण घरों से सामान नहीं निकाल पा रहे हैं। ग्रामीण पानी में ही फंसे हुए हैं। उधर नदी ने कटान भी तेज कर दी है। ग्राम पंचायत भौंरी के नागेसरपुरवा निवासी कैलाशनाथ, लखनलाल, रूपे, सुंदरलाल और रामतेज का मकान नदी के तेज बहाव में कट गया। जबकि नागेसरपुरवा और अहिरनपुरवा गांव के 30 से अधिक किसानों की 110 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में कटान को लेकर हायतौबा मची हुई है। लेकिन तहसील प्रशासन और बाढ़ खंड की ओर से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। महसी में घूरदेवी के निकट नदी खतरे के निशान से महज 1.19 मीटर दूर है। कैसरगंज के जरवल में स्थित एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे का निशान 106.07 मीटर है। जबकि वर्तमान जलस्तर 105.876 मीटर है। महसी में घूरदेवी स्पर नदी का वर्तमान जलस्तर 112.135 मीटर है। जबकि वर्तमान जलस्तर 110.940 मीटर है। सरयू ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा ने बताया कि रविवार को मोतीपुर तहसील के तीन बैराजों से 294285 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर-
गिरिजापुरी बैराज का वर्तमान जलस्तर- 135.50 मीटर
खतरे का निशान- 136.80 मीटर
सरयू गोपिया में वर्तमान जलस्तर- 131.00 मीटर, खतरे का निशान- 133.55 मीटर
शारदा बैराज में खतरे का निशान 135.49 मीटर, वर्तमान जलस्तर- 135.05 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed