{"_id":"57a2249c4f1c1bc3762b9adc","slug":"people-looted-20-bags-of-grain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने 20 बोरी कोटे का अनाज लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने 20 बोरी कोटे का अनाज लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमवापुर गंगापुर का कोटेदार मंगलवार रात को गोदाम से अनाज की उठान कर गांव ले जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी दबंगों ने अनाज लदे वाहन को रोक लिया। चावल और गेहूं की 20 बोरियां लूट लीं। दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट शुरू हो गई।
मौके पर पहुंचे सीओ और एसओ ने किसी तरह हालात को काबू में किया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हरदी थाना अंतर्गत रमवापुर गंगापुर के कोटेदार लालजी ने कार्डधारकों को अनाज वितरित करने के लिए महसी तहसील के गोदाम से कोटे का चावल, गेहूं, चीनी आदि की मंगलवार को उठान की थी।
वाहन न मिलने के कारण अनाज गोदाम से गांव पहुंचाने में देर हो गई। रात 10 बजे के आसपास जब लालजी अनाज लेकर जा रहे थे, तभी जरमी गांव के निकट पीछे से आए बाइक सवार बहोरी लाल और मेवा लाल ने वाहन को रोकवा लिया। वितरण में अनियमितता की बात कहकर विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कोटेदार ने विरोध किया तो सभी हमलावर हो गए। इस पर लालजी ने शोर मचाया। हमलावरों ने भी अपने पक्ष के लोगों को बुलाया, जिसके कारण दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर प्रधान सुंदर लाल और पूर्व प्रधान लल्लन भी पहुंच गए। जिससे दोनों पक्षों में काफी तनाव हो गया।
असलहे निकल आए। हालांकि गहमागहमी और विवाद के बीच सीओ एपी सिंह और थानाध्यक्ष हरदी वेदप्रकाश श्रीवास्तव भी दलबल के साथ पहुंच गए। किसी तरह दोनों पक्षों को काबू में किया गया। इस दौरान गहमागहमी के बीच वहन पर लदी गेहूं और चावल की 20 बोरियां गायब हो गई।
कोटेदार ने इन बोरियों को विपक्षियों द्वारा लूटने की बात बताई। सीओ ने बताया कि मारपीट में कोटेदार समेत तीन लोग घायल हुए हैं। तहरीर लेकर जांच शुरू की गई है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। रंजिश के कारण मारपीट की घटना हुई।