फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People closed shops and took to the streets

Bahraich News: दुकानें बंद कर सड़क पर उतरे लोग

Wed, 10 Apr 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 10 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
People closed shops and took to the streets
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज के बदरौली में मंगलवार की सुबह गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व हिंदू संगठन के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज व अवशेष पर मिट्टी डालने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दुकानें बंद कर लोग सड़कों पर उतर आए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत करवाया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बदरौली निवासी रमेश के मुताबिक सोमवार शाम घर पर गोवंश बंधा था। इस बीच वह अचानक गायब हो गया। सुबह मंगलवार को खोजबीन शुरू की। इस दौरान गांव में खेतों के पास खून के धब्बे पड़े दिखाए दिए। मवेशी के अवशेष जगह-जगह पड़े मिले। इसकी सूचना फैलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इस दौरान हिंदू संगठनों के कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


कोतवाल राजनाथ सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाना शुरू किया। लेकिन भीड़ और उग्र हो गई। पुलिस ने मवेशी के अवशेष इकट्ठा करवाकर जांच के लिए भेजवाए। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों पर गाली देने का आरोप
गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर इकट्ठा हुए लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बाइक व बोलेरो से चार सिपाही मौके पर पहुंचे और अवशेष पर मिट्टी डलवाने का प्रयास किया। वहीं, इसका विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ गाली गलौज की। इससे तनाव और बढ़ गया और उग्र लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यही नहीं बाजार की सारी दुकानों के शटर गिर गए और बाजार बंद कर लोग सड़कों पर उतर आए।

कोतवाल से भी नाराज दिखे लोग
गोकशी के बाद कोतवाल राजनाथ सिंह के खिलाफ भी लोगों में भारी आक्रोश रहा। कोतवाल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने नारेबाजी की। तनाव की जानकारी होने पर एसडीएम कैसरगंज पंकज दीक्षित, सीओ रूपेंद्र गौड़ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही लापरवाही मिलने पर भी कार्रवाई की बात कही।

सख्त कार्रवाई होगी

घटना का स्थलीय निरीक्षण किया है। पुलिस टीम जांच में जुटी है। गोवंश की हत्या करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। -रूपेंद्र गौड़, सीओ कैसरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed