फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People are liking earthen pots in summer season

Bahraich News: गर्मी के मौसम में लोगों को भा रहे मिट्टी के बर्तन

Thu, 17 Apr 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 17 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
People are liking earthen pots in summer season
बहराइच में अग्रसेन चौराहे के पास बिक्री के लिए सजे मिट्टी से बने टोटी वाले घड़े। 
बहराइच। गर्मी का मौसम आते ही बाजार में मिट्टी के घड़े व सुराही की मांग बढ़ गई है। इसके साथ ही तरह-तरह के घड़े बाजार में बिकने शुरू हो गए हैं। दुकानों पर इस बार मॉडर्न अंदाज में टोटी लगे घड़े व स्टैंड अधिक बिक रहे हैं। इसी के साथ ही मिट्टी की बोतलें भी लोगों को अधिक पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन

शहर के चूड़ी गली लाइन, अग्रसेन चौक व काजीपुरा मोहल्ले में मिट्टी से बने बर्तनों की दुकानें हैं। यहां गर्मी का मौसम आने के साथ ही घड़े व सुराही की बिक्री बढ़ने लगी है। दुकानदार प्रदीप सोनी ने बताया कि साधारण मिट्टी का घड़ा सात लीटर का 80 रुपये में, वहीं टोंटी व स्टैंड के साथ 200 रुपये में बिक रहा है। इसी के साथ ही 25 लीटर का बड़ा घड़ा तीन सौ रुपये तक बेचा जा रहा है। इसके अलावा स्टैंड 100 रुपये से 300 में मिल रहा है। मिट्टी की सुराही भी 100 से 350 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन


आकर्षण का केंद्र बनीं मिट्टी की कलाकृति वाली बोतलें
दुकानदार कमला देवी ने बताया कि इस बार पक्की मिट्टी से बनी हुई बोतलें, जिस पर कलाकृति बनी हुई है वह ग्राहकों को अधिक पसंद आ रही हैं। अभी सिर्फ 20 बोतलें बनाई गई थीं, जो बिक गईं। इसके बाद कई ग्राहक इसको लेने के लिए आ रहे हैं। बोतलों को ऑर्डर देकर मंगवाना पड़ा है।

बहराइच में अग्रसेन चौराहे के पास बिक्री के लिए सजे मिट्टी से बने टोटी वाले घड़े। 

बहराइच में अग्रसेन चौराहे के पास बिक्री के लिए सजे मिट्टी से बने टोटी वाले घड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed