{"_id":"667b26f970fb41631a0dd308","slug":"people-angry-with-the-functioning-of-the-police-blocked-the-national-highway-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-115799-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
Wed, 26 Jun 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
मटेरा बाजार में कार चोरी के बाद पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
बहराइच। भौखारा निवासी एक व्यक्ति की घर के बाहर खड़ी कार रविवार की रात चोरी हो गई। पीड़ित ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को बहराइच नानपारा हाईवे पर जाम लगा दिया। उच्चाधिकारियों के समझाने के बाद लोग सड़क से अलग हटे। तब जाकर आधे घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
मटेरा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड भौखारा निवासी देवेंद्र कुमार की कार चोरी हो गई थी। अभी तक कार न मिलने से वे नाराज थे। पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर पीड़ित व कुछ बीजेपी नेताओं सहित क्षेत्रीय लोगों ने बहराइच नानपारा हाईवे जाम कर दिया। जिससे आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग मानें तब जाकर यातायात बहाल हो सका। मटेरा थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी का कहना है कि बिजली न आने के चलते एफआईआर की काॅपी न मिलने से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया था।