फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pensioners demonstrated in collectorate

पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 03 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pensioners demonstrated in collectorate
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन करते संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के प - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति के आह्वान पर मंगलवार को जिले के पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कोषागार से हटाकर बैंकों के माध्यम से पेंशन दिए जाने के सरकार के निर्णय का विरोध किया। पेंशनरों ने कोषागार के माध्यम से ही पेंशन दिए जाने की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति के संयोजक प्रताप नारायण पाठक व सह संयोजक आर पंडित मशरीकी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया। इस दौरान संयोजक ने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक कोषागार के माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जाता है। वर्ष 2017 में वित्त विभाग द्वारा बैंकों के माध्यम से पेंशन भेजे जाने की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन विरोध के बाद कोई निर्णय नहीं लिया गया था।
विज्ञापन

अब फिर से इसकी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पेंशन बैंकों को दिए जाने से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन के बाद उन्होंने पेंशन पुनरीक्षण के लंबित कार्य को पूरा किए जाने, कैशलेश चिकित्सा सुविधा पेंशनर दिवस पर बैठक आयोजित करने और बैंकों के माध्यम से पेंशन का भुगतान नहीं किए जाने की मांग को लेकर नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सदाशंकर श्रीवास्तव, सरजीत सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, ओंकारनाथ पांडेय, रामगोपाल वर्मा, यज्ञनरायन शुक्ला, बलदेव पांडेय, ओपी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed