{"_id":"5d0fc03f8ebc3e6ba5176db9","slug":"penalty-will-impose-bahraich-news-lko466899622","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत मीटर से छेड़छाड़ पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत मीटर से छेड़छाड़ पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
बहराइच। कुछ लोगों द्वारा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर बिजली मीटर को धीमा किया जा रहा है। इससे पॉवर कार्पोरेशन को लंबी चपत लग रही है। इस पर अधीक्षण अभियंता ने सख्त रुख दिखाते हुए मीटर से छेड़छाड़ पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पॉवर कार्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता सीबी यादव ने बताया कि कुछ लोग मीटर से छेड़छाड़ कर रहे हैं। इसके लिए अवैध वसूली भी की जा रही है जिसकी जांच विभाग द्वारा की जा रही है। बताया कि मीटर में किसी प्रकार की छेड़छाड़ पाये जाने पर भारी जुर्माना लग सकता है तथा तीन वर्ष की जेल भी हो सकती है।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपेक्षा की है कि किसी प्रकार के प्रलोभन देने वाले कर्मचारियों को तुरंत पकड़कर पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 100 पर सूचना दें ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि मीटर को धीमा करने के बारे में किसी व्यक्ति द्वारा संपर्क किये जाने पर अधीक्षण अभियंता के मोबाइल नंबर 8004918959, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम बहराइच के मोबाइल नंबर 9415662820, अधिशासी अभियंता विद्युत द्वितीय नानपारा के मोबाइल नंबर 9415095018 तथा अधिशासी अभियंता विद्युत तृतीय कैसरगंज के मोबाइल नंबर 9415901549 पर भी सूचित कर सकते हैं।