फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Painful death of a farmer after being hit by a train

Bahraich News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत

Sun, 04 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 04 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Painful death of a farmer after being hit by a train
जरवलरोड(बहराइच)। थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर सुबह घर वापस आ रहा एक किसान ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे का कारण दोनो ट्रैैकों पर एक साथ ट्रेन का आ जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमुल्लापुर निवासी लल्लू चौहान(58) रविवार की सुबह जरवलरोड ओवर ब्रिज के नीचे से गुजरी रेल लाइन को पार खेत की रखवाली करने गया था। जहां से वह सुबह लगभग आठ बजे घर वापस आ रहा था। इसी दौरान वह रेल ट्रैक से गुजरी ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के बेटे अशोक कुमार ने बताया कि गोंडा की ओर से ट्रेन गुजरी रही थी, जिसके गुजरने के बाद मृतक ने ट्रैक पार किया।
विज्ञापन

लेकिन इसी दौरान दूसरे रेल ट्रैक पर लखनऊ की ओर से भी ट्रेन आ गई और वह चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed