फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Paddy purchase will start from 15

15 से शुरू होगी धान खरीद

Sat, 10 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase will start from 15
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विभिन्न क्रय एजेंसियों के जिला प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता डीएम शंभु कुमार ने करते हुए 15 अक्तूबर से धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्रय केेंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के डीएम ने निर्देश दिए हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो पाए, इसका विशेष ध्यान रखने की बात डीएम ने कही है।
विज्ञापन

डीएम शंभु कुमार ने बैठक में कहा कि धान क्रय केंद्रों की सूची तहसील को उपलब्ध करा दी जाए। जिससे धान क्रय केंद्रों का सत्यापन कराया जा सके। किसानों को समय से भुगतान के भी पुख्ता प्रबंध किए जाएं। डीएम ने सचेत करते हुए कहा कि क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान निर्धारित मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों की सूची प्राप्त करते हुए निर्धारित मानक के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित तिथि 15 अक्तूबर से धान खरीद शुरू कराने की कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर एडीएम जयचंद्र पांडेय, सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, नानपारा सूरज पटेल, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी एसएन त्रिपाठी, पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती, मोतीपुर जीपी त्रिपाठी व क्रय एजेंसियों के जिला प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed