फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Paddy purchase will start at 103 purchasing centers from today

103 क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान खरीद

Wed, 14 Oct 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase will start at 103 purchasing centers from today
बहराइच। शासन के निर्देश पर गुरुवार से जिले में धान खरीद शुरू हो जाएगी। इस बार एक माह पूर्व ही जिले में खरीद शुरू हो रही है। शासन ने जिले को 1.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य आवंटित किया है। इसके लिए आठ क्रय एजेंसियों के माध्यम से 103 क्रय केंद्र स्थापित किये गए हैं। बुधवार शाम खरीद में तेजी लाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

धान की फसल की कटाई अब शुरू हो चुकी है। पहले तराई के जिलों में 15 नवंबर से धान की खरीद शुरू की जाती थी। मगर इस बार शासन ने एक माह पहले 15 अक्तूबर से खरीद शुरू करने के आदेश जारी किये थे। जिसके तहत प्रशासन तैयारियों में जुट गया था।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि आठ क्रय एजेंसियों को खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें खाद्य विभाग, पीसीएफ, एनसीसीएफ, एफसीआई, यूपी एग्रो, पीसीयू, यूपीएसएस और कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा धान खरीद की जाएगी। इसके लिए इन एजेंसियों के पहले 67 क्रय केंद्र स्थापित होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में 36 क्रय केंद्र और प्रस्तावित किये गए। जिनको अनुमोदन मिल चुका है। ऐसे में अब 103 क्रय केंद्रों पर गुरुवार से धान खरीद शुरू हो जाएगी। इसके मद्देनजर बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें धान की गुणवत्ता, खरीद के नियमों, किसानों को भुगतान आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed