फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Outrageous remarks about Shriram led to anger among SP workers

श्रीराम के बारे में अमर्यादित टिप्पणी से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Thu, 16 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Outrageous remarks about Shriram led to anger among SP workers
बहराइच में गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेपाल के प्रधानमंत्री की ओर से भगवान श्रीराम के बारे में की गई अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर देशहित में नेपाल के प्रधानमंत्री को उसी की भाषा में जवाब देने की मांग की। सपा कार्यकर्ता नेपाल के पीएम का पुतला फूंकने जा रहे थे, मगर उनको प्रशासन ने रोक दिया। इससे उनमें नाराजगी भी दिखी।
विज्ञापन

महसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केके ओझा व छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा है कि नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत के आराध्य भगवान श्रीराम के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की थी। नेपाल के प्रधानमंत्री की टिप्पणी की जितनी भी निंदा की, जाए कम है। पूर्व विधायक ने कहा कि एक तरफ चीन भारत को लगातार चुनौती दे रहा है। जबकि उसी के इशारे पर छोटा सा देश भी अब भारत को आंख दिखाने लगा है।
विज्ञापन

अफसोस इस बात का है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री सब कुछ जानकर भी मौन धारण किये हुए हैं। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है। सपा नेताओं ने राष्ट्रपति से देश हित को ध्यान में रखते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री की ओर से की गई टिप्पणी को गंभीरता से लेते हुये उसी की भाषा में जवाब देने की मांग की। महसी के प्रभारी हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि पीएम ओली का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नीरज शुक्ला, विशाल ओझा, अतीक, पति राम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed