फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Orange alert issued for heavy rain in the Terai region.

Bahraich News: तराई में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Fri, 03 Jul 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Orange alert issued for heavy rain in the Terai region.
बहराइच में ​चिलचिलाती धूप में गुजरती महिला।
बहराइच। सुबह तेज धूप, दोपहर में बादलों की आंखमिचौली और आगामी घंटों के लिए बारिश का इंतजार...। शुक्रवार को तराई का मौसम लोगों की परीक्षा लेता रहा। आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही होती रही, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। नतीजा यह रहा कि अधिकतम 36 डिग्री तापमान के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। पसीने से तरबतर लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और कूलर-पंखों का सहारा लेते रहे, वहीं रात में कई इलाकों में बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी। उधर, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस बनी हुई है। अगले 24 घंटे में मानसूनी गतिविधियां तेज होने और जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बहराइच समेत आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, आकाशीय बिजली तथा मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन

छह घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
शहर के मंसूरगंज और दरगाह समेत कई इलाकों में बृहस्पतिवार रात छह घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मंसूरगंज निवासी जगदीश और कृपाल ने बताया कि रातभर बिजली की आवाजाही जारी रही, जिससे नींद पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed