फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Opposition intensifies regarding online attendance

Bahraich News: ऑनलाइन हाजिरी लगाने को लेकर विरोध तेज

Thu, 23 Nov 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 23 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Opposition intensifies regarding online attendance
बहराइच। परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी लगाने को लेकर जिले में विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले के किसी भी शिक्षक ने ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई। शिक्षक नेताओं ने स्कूलों में पहुंचकर एक दिसंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए सहमति पत्र भरवाया। अब तक 5500 शिक्षकों ने सहमति दिया है।
विज्ञापन


शिक्षकों का आरोप है कि विभाग की ओर से डीबीटी, यू-डाइस कोड, रीड अलांग, प्रेरणा एप, बीएलओ, निपुण, सरल, दीक्षा, समर्थ हरितीमा, जीपीएस फोटो, फल वितरण फोटो, दूध वितरण फोटो अपलोडिंग आदि कार्य शिक्षकों से कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए शिक्षकों को संसाधन नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विद्याविलास पाठक ने बताया कि बुधवार को किसी भी शिक्षक ने ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई। अब तक 55 सौ शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी लगाने का विरोध करते हुए सहमति पत्र प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही करने वाले शिक्षक कर रहे विरोध : बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एआर तिवारी ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए जल्द ही जिले के शिक्षकों को टेबलेट दिया जाएगा। जो लोग समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। पूरी लगन से शिक्षण कार्य नहीं कर रहे हैं, वही शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed